फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुपये के लेनदेन में की गई पहलवान की हत्या

विज्ञापन
बदरखा में संदीप के अंतिम संस्कार के दौरान मौजूद पुलिस फोर्स - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
दिल्ली में साथ में व्यापार करने वाले युवक पर केवल 20 हजार रुपये के लिए हत्या करने का आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
छपरौली (बागपत)। बदरखा गांव में पहलवान संदीप पंवार की हत्या रुपये के लेनदेन को लेकर की गई। हत्यारोपी और संदीप दिल्ली में एक साथ व्यापार करते थे। आरोपी ने केवल 20 हजार रुपये के लिए संदीप की हत्या कर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके आरोपी की तलाश शुरू कर दी।
बदरखा गांव में शनिवार रात को राज्य स्तरीय पहलवान संदीप पंवार की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। ग्रामीणों ने शव को छपरौली-ककौर मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया था और हत्यारोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की गई थी। पुलिस ने किसी तरह ग्रामीणों को समझाकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। संदीप के परिजनों ने बताया कि गांव के काला उर्फ अनिल ने 20 हजार रुपये के लिए हत्या की है। संदीप और काला एक साथ दिल्ली में व्यापार करते थे। संदीप पर काला के 20 हजार रुपये थे। आरोप है कि काला ने चार दिन पहले उनके घर आकर धमकी दी थी। पुलिस ने काला के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया और उसको पकड़ने के लिए तलाश में जुटी है। सीओ बड़ौत हरीश भदौरिया ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आरोपी को जल्द पकड़ लिया जाएगा। उधर, संदीप का रविवार को भारी पुलिस बल की मौजूदगी में अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर में घुसकर हमला, तीन घायल
बालैनी। पुरा महादेव गांव में शनिवार की रात अनुसूचित जाति के अशोक की गांव के ही युवकों से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। आरोप है कि युवकों ने अशोक के घर में घुसकर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इसमें अशोक, उसके भाई दीपक और बिट्टू घायल हो गए। शोर शराबा होने पर आरोपी फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। अशोक की हालत गंभीर हालत होने पर उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया। पुलिस से अशोक के भाई की तहरीर पर गांव के अर्जुन, अश्वनी, जोगी और जोनी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें