हवन आयोजित कर आहुतियां दीं
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत/बिनौली/खेकड़ा। जनता वैदिक औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान व दिगंबर जैन पॉलिटेक्निक में शुक्रवार को भगवान विश्वकर्मा जयंती पर पूजा-अर्चना की गई। पॉलीटेक्निक में प्रधानाचार्य डॉ अजय कुमार, शिक्षकों व अन्य स्टॉफ ने पूजा अर्चना के साथ मशीनों की सजावट कर पुन: संचालन किया। शिक्षक रणंजय लाम्बा व शिक्षक मुकेश कुमार ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा सृष्टि के देवता हैं। वह किसी वर्ग विशेष के नहीं, वरन संपूर्ण समाज के देवता हैं। इनकी पूजा अर्चना हर वर्ग के लोग करते हैं। यहां विनोद कुमार, हरेंद्र कुमार, जसवंत कुमार, दिनेश गुप्ता, अनिल कुमार, दिनेश शर्मा, अमित जैन, नरेंद्र कुमार आदि रहे। वहीं, जेवी आईटीआई पर आयोजित यज्ञ के दौरान प्रधानाचार्य ऋषिपाल सिंह, बिजेंद्र सिंह डॉ. सुनील, कृपाल सिंह, जयपाल सिंह, अमरदीप, उदयवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
हवन में आहुतियां दीं
बिनौली में सुनील जांगिड़ के आवास पर रमेश विश्वकर्मा के निर्देशन में विश्वकर्मा समाज के लोगों ने हवन करके भगवान विश्वकर्मा का श्रद्धाभाव से पूजन किया। इस दौरान रमेश विश्वकर्मा ने बताया कि भगवान विश्वकर्मा को दुनिया का सबसे पहला इंजीनियर और वास्तुकार माना जाता है। इसलिए इस दिन उद्योग और फैक्टरी में पूजा की जाती है। यहां विश्वकर्मा समाज के लोगों उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर हलवे के प्रसाद का वितरण किया। यहां परशराम विश्वकर्मा, नानक चंद, सुनील जांगिड़, बब्बू विश्वकर्मा, रमेश विश्वकर्मा, सुरेश, महिपाल विश्वकर्मा, राजीव विश्वकर्मा, प्रमोद विश्वकर्मा, नीटू, वंश, अंश आदि शामिल रहे। उधर, रंछाड़ गांव में भी विश्वकर्मा जयंती पर समाज के लोगों ने यज्ञ कर भगवान विश्वकर्मा का पूजन किया। यहां प्रधान समरपाल सिंह, ओमबीर दरोगा, देवेंद्र प्रधान, सतपाल जांगिड़, दरियाव सिंह, मांगेराम जांगिड़, धर्मपाल, विजय, जगमाल, रामानंद पांचाल, विनोद, पिंकू आदि उपस्थित रहे।
खेकड़ा के जैन कॉलेज मार्ग स्थित विश्वकर्मा मंदिर में हवन किया गया। वहीं, भगवान विश्वकर्मा की मूर्ति के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन के साथ पुष्प अर्पित किए। इस दौरान दर्शन पांचाल, श्रद्धानंद पांचाल, पवन पांचाल, दीपक, राजेश, मुकेश, राजकुमार, सुरेंद्र मौजूद रहे। गांव हसनपुर मसूरी स्थित राजकीय आईटीआई में विश्वकर्मा दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रहे ऊर्जा निगम के एसडीओ संजय कुमार को आईटीआई के प्रधानाचार्य नीरज कुमार और शिक्षकों ने टूल किट देकर सम्मानित किया। यहां राकेश शर्मा, देवेंद्र कुमार, दिनेश कुमार, रविंद्र, बिजेंद्र कुमार, चमन कुमार, हनीफ, सौरभ यादव आदि शिक्षक शामिल रहे।