विधानसभा चुनाव से पूर्व दोनों डोज लगवाएं कर्मचारी
बड़ौत। निर्वाचन आयोग के निर्देश के क्रम में सभी मतदान कार्मिकों को वैक्सीनेशन की डबल डोज लगवानी होंगी। उप निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम दुर्गेश मिश्र ने बताया कि निर्वाचन आयोग द्वारा चुनाव कार्यों से जुड़े समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों के डबल डोज वैक्सीनेशन पर बल दिया जा रहा है। आयोग द्वारा सभी मतदान कार्मिकों तथा निर्वाचन कार्य से जुड़े सभी सरकारी तथा गैर सरकारी व्यक्तियों की सेवाएं लिए जाने से पूर्व डबल डोज वैक्सीनेशन पूर्ण कराने के निर्देश दिए हैं। संवाद