फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणपति की पूजा-अर्चना

Wed, 14 Sep 2016 01:46 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत ।  शहर के पुराना कस्बा स्थित बागेश्वर महादेव मंदिर चल रहे गणेश महोत्सव के दौरान गणपति की विधि विधान के साथ पूजा-अर्चना की ।
विज्ञापन

इसमें ज्योतिषाचार्य पंडित राज कुमार शास्त्री ने बताया भगवान गणेश के परिवार में वाहन या गले का हार सब में विरोधाभास है। गणपति के वाहन मूषक है, जबकि भगवान शंकर के गले में हार सर्प देवता, माता पार्वती का वाहन सिंह है, भगवान शंकर का वाहन नंदी है।

उन्होंने बताया  शत्रु वध होने पर पूरा परिवार शांति के साथ कैलाश पर्वत पर निवास करता है। इसमें अनिल सुनी, सुशीला, नीरज कुमार नैन मौजूद रहे। 

खेकड़ा में गणेश महोत्सव के चलते नगर के सीताराम मंदिर में सर्वप्रथम भगवान गणेश की मूर्ति को श्रद्धालुओं ने दूध से स्नान कराया। इसके बाद पूजा- अर्चना की और भगवान गणेश को समर्पित भजनों के बीच श्रद्धालु भगवान गणेश जी की जयजयकार कर झूमते रहे। इस दौरान पंडित यज्ञेश शास्त्री, जयबीर सिंह, देवेश कौशिक, हरिओम शर्मा, विपिन शर्मा, प्रवीण शर्मा, अनीता शर्मा, राजेंद्र गोस्वामी, मधु अग्रवाल, मुकेश गुप्ता, जयप्रकाश गुप्ता, राकेश कुमार आदि रहे।  
विज्ञापन


अर्वाचीन पब्लिक स्कूल में सर्वप्रथम भगवान गणेश की भक्तों ने पूजा - अर्चना की। और भजनों पर श्रद्धालु झूमे। इसमें मीनाक्षी शर्मा, उमेश शर्मा, नरेश शर्मा, दीपक शर्मा, कपिल शर्मा, मुकेश शर्मा, पुनीत आदि रहे। 

 बड़ौत में सर्राफा बाजार में महाराष्ट्र गणेश मंडल के तत्वावधान में चल रहे गणेश महोत्सव के आठवें दिन गणेश जी की श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से पूजा की और 21 नारियल चढ़ाए। इस अवसर पर कृष्ण दत्त शास्त्री ने कहा  भगवान गणेश को प्रसन्न किए बिना कल्याण संभव नहीं है।  
विज्ञापन


अंत में महाराष्ट्र महिला मंडल द्वारा नृत्य नाटिका प्रस्तुत कर आरती की। इसमें तानाजी, अरविंद, योगेश मोहन, अनिल गुप्ता, शाहजी, विट्ठल, प्रकाश, जयश्री, विद्या, कांता, सपना, स्वाति, चेतन, महेश, रोहित रहे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें