फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्वकप में बड़ौत के शूटर का जलवा 

Fri, 23 Sep 2016 12:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
विजेता शूटर गौरव राणा। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
अजरबैजान देश के गबाला शहर में चल रहे आईएसएसएफ जूनियर वर्ल्ड कप में खेल इंडिया निशानेबाजी संस्थान के शूटर गौरव राणा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 10 मीटर एयर पिस्टल की टीम स्पर्धा में सिल्वर पदक जीत कर देश का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि पर संस्थान के शूटरों ने मिठाई खिलाकर हर्ष जताया।
विज्ञापन

प्रशिक्षण संस्थान बड़ौत के अध्यक्ष एवं प्रशिक्षक भगत सिंह तोमर ने बताया कि अजरबैजान देश के गबाला शहर में आईएसएसएफ जूनियर वर्ल्डकप चल रहा है। जिसमेें संस्था के शूटर निरपुडा गांव निवासी गौरव राणा पुत्र आजाद सिंह ने प्रतिभाग किया और उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 10 मीटर एयर पिस्टल की टीम स्पर्धा में सिल्वर पदक जीता। सूचना पर साथी शूटरों में हर्ष की लहर दौड़ गई। प्रशिक्षक भगत सिंह ने कहा कि कड़ी मेहनत और लग्न से ही लक्ष्य की प्राप्ति होती है। जीवन में लक्ष्य बनाकर मेहनत करनी चाहिए। तभी जीवन सफल हो सकता है। हर्ष जताने वालों में उदित चौधरी, विशाल चौधरी, आरव तोमर, अर्जुन तोमर, विवेक तोमर, दीपक गिरी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें