फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बागपत में तैयार होंगे अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर, वर्ल्ड चैंपियन मैरीकॉम खोलेंगी बॉक्सिंग एकेडमी, किया निरीक्षण

Fri, 24 Apr 2026 10:09 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

वर्ल्ड चैंपियन बॉक्सर एमसी मैरीकॉम बागपत में बॉक्सिंग एकेडमी खोलने की तैयारी में हैं। उन्होंने क्रीड़ा हॉल और बड़ौत के शाहमल स्टेडियम का निरीक्षण किया। एकेडमी बनने से खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की ट्रेनिंग मिल सकेगी।

विज्ञापन
बागपत पहुंची एमसी मैरीकॉम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में जल्द ही खिलाड़ियों के लिए बड़ी खेल सुविधा मिलने जा रही है। वर्ल्ड चैंपियन बॉक्सर एमसी मैरीकॉम यहां बॉक्सिंग एकेडमी खोलने की योजना बना रही हैं। इसी सिलसिले में उन्होंने शुक्रवार को जिले में संभावित स्थानों का निरीक्षण किया। एकेडमी शुरू होने से क्षेत्र के खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की ट्रेनिंग मिल सकेगी।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: आतंकी कनेक्शन: बिजनौर से दो और गिरफ्तारी, नेटवर्क का खुलासा, सऊदी में बैठे आकिब-आजाद की तलाश

क्रीड़ा हॉल और शाहमल स्टेडियम का किया निरीक्षण
एमसी मैरीकॉम शुक्रवार को बागपत पहुंचीं और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ एकेडमी के लिए संभावित स्थानों का निरीक्षण किया। उन्होंने पहले बागपत कलक्ट्रेट के पास स्थित क्रीड़ा हॉल का जायजा लिया। इसके बाद वह बड़ौत स्थित शाहमल स्टेडियम पहुंचीं, जहां बॉक्सिंग एकेडमी की संभावनाओं को देखा गया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने उन्हें उपलब्ध सुविधाओं और संभावित व्यवस्थाओं की जानकारी दी। बताया गया कि जल्द ही स्टेडियम को अंतिम रूप देकर एकेडमी की प्रक्रिया शुरू कराई जाएगी।
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय स्तर के कोच देंगे प्रशिक्षण
एमसी मैरीकॉम ने कहा कि बागपत के खिलाड़ी पहले भी देश और दुनिया में अच्छा प्रदर्शन कर चुके हैं। अगर उन्हें बेहतर सुविधाएं और पेशेवर प्रशिक्षण मिले तो वे और बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि प्रस्तावित बॉक्सिंग एकेडमी में अंतरराष्ट्रीय स्तर के कोच उपलब्ध होंगे। इससे खिलाड़ियों को अभ्यास के लिए दूसरे शहरों में नहीं जाना पड़ेगा और वे यहीं उच्च स्तरीय प्रशिक्षण लेकर आगे बढ़ सकेंगे।

खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं देने की तैयारी
जिला प्रशासन ने भी इस पहल को सकारात्मक बताया है। अधिकारियों का कहना है कि जिले से कई प्रतिभाशाली खिलाड़ी निकलते हैं, लेकिन अभ्यास की पर्याप्त सुविधाएं नहीं होने के कारण उन्हें कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

प्रशासन का प्रयास है कि खिलाड़ियों को बेहतर खेल सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं, ताकि वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जिले और देश का नाम रोशन कर सकें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें