ट्रेन में जहर खुरानी गिरोह का शिकार हुआ भट्ठा मजदूर रामवीर
- फोटो : amar ujala
बागपत के बड़ौत में बुधवार की रात्रि में सहारनपुर से दिल्ली जा रही ट्रेन में सवार एक भट्ठा मजदूर को जहर खुरानी गिरोह ने चाय में नशीला पदार्थ डालकर नगदी समेत अन्य सामान लूट लिया। बृहस्पतिवार की सुबह उसे जीआरपी ने बड़ौत रेलवे स्टेशन पर उतारकर सीएचसी में भर्ती कराया।
जहर खुरानी गिरोह का शिकार बने भट्टा मजदूर रामवीर पुत्र मंगलू निवासी आदमपुर थाना दोघट ने बताया वह पंजाब में खन्ना जनपद में एक भट्ठे पर ईट पथाई करता है। वह बुधवार की रात में सहारनपुर से दिल्ली जाने वाली ट्रेन नंबर 51914 में सवार हुआ था और उसे बड़ौत उतरना था।
सहारनपुर से ट्रेन के चलते ही उसका पास बैठे लोगों ने उसे चाय पीने को दी। चाय पीते ही वह बेहोश हो गया। जब उसे थोड़ा होश आया तो बड़ौत अस्पताल में पाया । जीआरपी के थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने बताया सहारनपुर से दिल्ली जाने वाली ट्रेन में एक आदमी बेहोश मिला था।
उसे सीएचसी में भर्ती कराया। होश आने पर इस मामले मेें रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई होगी। पीड़ित रामवीर ने बताया बदमाश उसकी जेब से पांच हजार की नगदी समेत अन्य समान भी लूट ले गए हैं।