फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाचते हुए पहुंचे कार्यकर्ता, हाईवे पर लगा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
यातायात व्यवस्थित करने के लिए पुलिस कर्मियों को करनी पड़ी कड़ी मशक्कत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। जनता वैदिक कालेज के मैदान पर रालोद की आशीर्वाद पथ रैली में राष्ट्रीय अध्यक्ष जंयत चौधरी को सुनने के लिए बड़ी संख्या में लोग ट्रैक्टर, बसों में सवार होने के साथ ही पैदल नाचते हुए कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। इससे दिल्ली-सहारनपुर हाईवे सहित बड़ौत-मुजफ्फरनगर मार्ग पर जाम लग गया। हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और पुलिस कर्मियों को जाम खुलवाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन

जनता वैदिक कॉलेज के संस्थापक की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
बड़ौत। आशीर्वाद पथ रैली में मंच पर पहुंचने से पहले चौधरी जयंत सिंह ने जनता वैदिक कॉलेज के मुख्य संस्थापक चौधरी दलीप सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उनके आगमन में कॉलेज प्रबंध कार्यकारिणी के अध्यक्ष वीरेंद्र पाल सिंह के साथ ही कॉलेज के मुख्य संस्थापक चौधरी दलीप सिंह के प्रपोत्र विश्वास चौधरी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

क्रिकेट खिलाड़ियों ने चौधरी जयंत को भेंट की गुल्लक
बड़ौत। आशीर्वाद पथ रैली के दौरान शाहमल क्रिकेट एकेडमी के छोटे बच्चों ने कोच प्रतीक तोमर के नेतृत्व में चौधरी जयंत को गुल्लक भेंट की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें