फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टाइप-डी सिलिंडर 550 और टाइप-बी 250 रुपये में मिलेगा

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। होम आइसोलेटेड मरीजों और उनके तीमारदारों को अब ऑक्सीजन के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। जिला प्रशासन तीनों तहसील मुख्यालयों से ऐसे मरीजों को ऑक्सीजन सिलिंडर उपलब्ध कराएगा। सुबह आठ से रात आठ बजे तक ऑक्सीजन सिलिंडरों की आपूर्ति की जाएगी। रात्रि में किसी आपात स्थिति में नोडल अधिकारी से संपर्क करने पर भी समस्या का समाधान कराया जाएगा। टाइप-डी सिलिंडर 550 रुपये में और टाइप-बी सिलिंडर 250 रुपये में मिलेगा। किसी के पास खाली सिलिंडर नहीं है तो वह सिक्योरिटी जमा कराकर ऑक्सीजन ले सकता है। आवश्यकता पूरी होने पर तत्काल सिलिंडर वापस करना होगा। इस व्यवस्था के जिला स्तरीय पर्यवेक्षण के लिए एसडीएम बागपत अनुभव सिंह को नोडल अधिकारी और तहसीलदार बागपत प्रसून कश्यप को सहायक नोडल अधिकारी बनाया है। इनकी सहायता के लिए प्रशिक्षु डिप्टी कलक्टर पूजा चौधरी को नियुक्त किया है। ऑक्सीजन वितरण केंद्र पर सुरक्षा के लिहाज से पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे।
विज्ञापन

ये हैं महत्वपूर्ण मोबाइल नंबर
एसडीएम बागपत/नोडल अधिकारी- 9454416713
एसडीएम बड़ौत - 9454416714
एसडीएम खेकड़ा - 9454416715
तहसीलदार बागपत - 9454416716
तहसीलदार बड़ौत - 9454416717
तहलीसदार खेकड़ा - 9454416718
इन्हें मिल सकेगा सिलिंडर
कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव हो या कोरोना से संबंधित खून की जांच, एक्सरे या सिटी स्कैन में कोरोना के लक्षण प्रदर्शित हो रहे हों। डॉक्टर का हस्ताक्षरित पर्चा अनिवार्य है। जिस पर स्पष्ट लिखा होना चाहिए कि मरीज को ऑक्सीजन सपोर्ट की जरूरत है। किसी भी ऐसे मरीज को ऑक्सीजन की आपूर्ति नहीं की जाएगी जो पहले से ही कोविड अस्पताल में भर्ती है।
एसडीएम करेंगे व्यवस्था का निरीक्षण
बागपत, बड़ौत और खेकड़ा तहसील मुख्यालय से ऑक्सीजन सिलिंडरों का वितरण होगा। तहसीलदार यहां राजस्व कर्मियों को तैनात करेंगे। वे शर्तों के अधीन ऑक्सीजन सिलिंडर की आपूर्ति कराएंगे। एसडीएम प्रतिदिन निरीक्षण करेंगे। राजस्व कर्मियों की भी समय पर उपस्थिति सुनिश्चित कराएंगे। होम आइसोलेशन में ऑक्सीजन सिलिंडर की आपूर्ति के फीडबैक के लिए बेसिक शिक्षा अधिकारी अपने स्तर से टीम बनाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें