खेकड़ा। बड़ागांव मार्ग स्थित एक ईंट भट्ठे पर प्रेम प्रसंग के चलते बृहस्पतिवार को मजदूरों के दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें दोनों पक्षों के दो लोग घायल हो गए। उन्होंने कोतवाली पहुंचकर एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
बड़ागांव मार्ग स्थित एक ईंट भटठे पर बागपत जनपद के दो अलग-अलग गांवों के दो परिवार मजदूरी करते हैं। एक मजदूर के पुत्र ने बुधवार देर शाम दूसरे मजदूर की पुत्री पर तंज कस दिया। जिसे युवती के परिजनों ने देख लिया। इस पर दोनों मजदूर परिवारों के बीच मारपीट हो गई। दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। मारपीट में दोनों पक्षों के दो लोग घायल हो गए। इसके बाद दोनों पक्ष कोतवाली पहुंच गए। उन्होंनेे एक दूसरे के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने घायलों का इलाज कराया। वहीं, कोतवाली प्रभारी शिवप्रकाश सिंह का कहना है कि मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।