- 60 साल से अधिक आयु की महिलाओं को आधार कार्ड के अलावा परिचालक को नहीं दिखानी होगी कोई आईडी
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। सरकार की तरफ से 60 साल से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए रोडवेज बसों में यात्रा फ्री कर दी गई और इसके लिए महिलाओं को केवल आधार कार्ड दिखाना होगा। परिवहन विभाग से इसके लिए अलग से कोई कार्ड या पास नहीं बनवाना होगा।
राजेश, इंद्रकली, संतोष, महकवती समेत आदि महिलाओं का कहना है कि सरकार ने 60 साल से अधिक उम्र की महिलाओं की रोडवेज बसों में यात्रा फ्री करके अच्छा काम किया है। कहा कि अभी तक सभी महिलाओं को इस बात की पूर्ण जानकारी नहीं थी कि इस योजना का लाभ बस में यात्रा के दौरान कैसे लिया जाए।
इसको लेकर परिवहन अधिकारियों ने बताया कि यात्रा के दौरान 60 साल से अधिक उम्र की महिलाओं को बस में यात्रा फ्री करने के लिए परिचालक को केवल अपना आधार कार्ड दिखाना होगा। इसके बाद पैन कार्ड, पहचानपत्र, राशन कार्ड समेत अन्य किसी भी तरह की आईडी या फोटो दिखाने की जरूरत नहीं होगी। परिचालक मशीन के माध्यम से आधार कार्ड की जांच कर यात्रा फ्री करने के लिए टिकट जारी करेंगे।
वर्जन -
-योजना का लाभ लेने के लिए 60 साल से अधिक उम्र की महिलाओं को बस में यात्रा फ्री करने के लिए परिचालक को केवल अपना आधार कार्ड दिखाना होगा। इसके अलावा किसी भी तरह की आईडी की जरूरत नहीं होगी। -हाकिम सिंह, एआरएम