फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: गन्ने पर लिपटे सांप ने किसान के हाथ में डसा

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। धनौरा सिल्वरनगर गांव में बृहस्पतिवार की सुबह खेत में गन्ने पर लिपटे सांप ने किसान सुरेश के हाथ में डस लिया। उनकी हालत बिगड़ने पर परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सक ने एंटी स्नेक वेनम की वैक्सीन लगाने के बाद मेरठ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में पहुंचे धनौरा सिल्वरनगर गांव निवासी किसान सुरेश ने बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह परिवार वालों के साथ खेत में गन्ना काट रहे थे। तभी गन्ने पर लिपटे एक सांप उसके हाथ में आ गया। जैसे ही उसकी नजर सांप के ऊपर पड़ी तो उन्होंने सांप को झटककर दूर फेंकने का प्रयास किया। तभी सांप ने उसके हाथ में डस लिया। उसने शोर मचाकर परिजनों को सांप के डसने के बारे में बताया और तबीयत बिगड़ने लगी। जिला अस्पताल में इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर डॉ. अर्जुन सिंह ने एंटी स्नेक वेनम की दस वैक्सीन लगाई और उसके बाद मेरठ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें