फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला का कोतवाली पर धरना  

Wed, 01 Feb 2017 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
बड़ौत कोतवाली में धरने पर बैठा पीड़ित परिवार - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बागपत के बड़ौत में दिल्ली - सहारनपुर रोड पर कार की टक्कर से घायल व्यक्ति के मामले में 14 दिन बाद भी रिपोर्ट दर्ज न करने पर घायल की पत्नी और बच्चों ने कोतवाली में धरना दिया। तब पुलिस ने तहरीर ली।
विज्ञापन

  कोतवाली में घायल की पत्नी रामरती ने दी तहरीर में बताया 17 जनवरी की रात में उसके पति धर्म सिंह को दिल्ली रोड पर एक कार टक्कर मारकर भाग गई थी। इससे वह गंभीर घायल हो गए थे। इससे उनके दोनों पैर खराब हो गए। इस मामले में अभी तक पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है और न ही रिपोर्ट दर्ज की है। वह बच्चों समेत कोतवाली पहुंची और धरना दिया और कार्रवाई की मांग की। इस पर पुलिस ने तहरीर लेकर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। तब जाकर वह अपने घर को चली गई और चेतावनी दी यदि कार्रवाई नहीं हुई तो वह उच्च अधिकारियों के दरवाजे खटखटाएगी। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी मुकेश कुमार ने कहा तहरीर लेकर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें