फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला को नशीला पदार्थ सूंघाकर नगदी व कुंडल लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट। बामनौली-मांगरौली मार्ग पर बाइक सवार दो बदमाशों ने महिला को नशीला पदार्थ सुंघा कर एक हजार की नकदी व सोने के कुंडल लूट लिए। पीड़िता ने थाने पर तहरीर दी है। पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

धनौरा टीकरी गांव की सावित्री देवी पत्नी ओमपाल सिंह ने बताया कि बुधवार को वह अपने भाई से मिलने बामनौली गई थी। वह जब बामनौली गांव में बस स्टैंड से घर की तरफ जाने लगी तो रास्ते मे बाइक सवार दो युवकों ने उसे नशीला पदार्थ सुंघा दिया और बाइक पर बैठाकर मांगरौली मार्ग पर खेतों में ले गए। दोनों युवको ने महिला से एक हजार रुपये की नकदी व सोने के कुंडल लूट लिए। महिला की तहरीर पर पुलिस एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें