बड़ौत। गुराना रोड गली नंबर आठ में खुलेआम गांजा बेचे जाने के विरोध में बुधवार को महिलाओं ने हंगामा किया। बताया कि पांच वर्षों से मोहल्ले में पुलिस की शह पर खुलेआम गांजा बेचा जा रहा है। इससे क्षेत्र का माहौल लगातार खराब हो रहा है। पूर्व में भी संघर्ष हो चुके है। पुलिस प्रशासन कार्रवाई करने को तैयार नहीं है। आरोपी पक्ष समझौते का दबाव बना रहे है। इस दौरान वहां मौजूद पुलिस कर्मियों से महिलाओं की नोकझोंक हुई। कोतवाल अजय शर्मा का कहना था कि मोहल्ले में गांजा बेचने की शिकायत मिली है, इस मामले में तीन आरोपी को भी जेल भेजा गया है। प्रदर्शन करने वाली महिलाओं में अनीता, पूनम, जगवती, राजेश, शांति, आरती, प्रेमो, दयावती, ओमवीरी आदि शामिल रही।