फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी कार्यालय के सामने होटल में बुलाकर महिला से दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। मेरठ की एक महिला ने एक युवक पर बागपत में एसपी कार्यालय के सामने होटल में बुलाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। नौकरी दिलाने का झांसा देकर बागपत में बुलाया गया था। समझौते के लिए कुख्यात ऊधम सिंह के शूटर से हत्या की धमकी दिलवाने का आरोप भी लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मेरठ के लालकुर्ती थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला ने बागपत कोतवाली में कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कराया है। इसमें बताया उसके मोबाइल पर करीब चार महीने पहले एक अज्ञात युवक की कॉल आई थी। इसके बाद वे दोनों मोबाइल पर बात करने लगे थे। युवक ने नौकरी दिलाने के बहाने 17 जून को उसे बागपत बुलाया और उसे बातचीत करने के लिए एसपी कार्यालय के सामने एक होटल में लेकर गया। आरोप है कि युवक ने होटल में उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद युवक भागने लगा तो उसने पकड़कर कोतवाली पुलिस को मामले की जानकारी दी। आरोप है कि पुलिस ने युवक को पकड़ने के कई दिन बाद छोड़ दिया था। युवक की ओर से उसके पास फोन करके धमकी दिलवाई गई, लेकिन इसके बाद भी पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। इस कारण ही उसने कोर्ट में याचिका डाली और कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया। कोर्ट के आदेश पर कोतवाली पर आरोपी बिट्टू के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। कस्बा चौकी प्रभारी मानवेंद्र सिंह का कहना है कि महिला के अदालत में बयान दर्ज कराए जाएंगे और इसमें जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें