फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपत: चिट्ठी लिखकर घर छोड़ा और गंगनहर में जा कूदी महिला, मोबाइल भी किया बंद

Wed, 04 Oct 2023 04:59 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

उत्तर प्रदेश के बागपत में एक महिला घर पर एक चिट्ठी छोड़कर निकल गई और गंगनहर में कूद गई। महिला का परिवार के सदस्यों के साथ सोमवार रात झगड़ा हो गया था। 
विज्ञापन
गंगनहर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमीनगर सराय थानाक्षेत्र मेंघरेलू कलह में घर छोड़कर गई महिला जानी में गंगनहर में कूद गई। गंगनहर में कूदने से पहले एक व्यक्ति के फोन से अपने घर वालों को नहर में कूदने की धमकी दी थी। इसके बाद परिवार वालों ने गोताखोरों के साथ मिलकर उसकी तलाश शुरू की, लेकिन महिला का कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन


कस्बे की रहने वाली मिथलेश का परिवार के सदस्यों के साथ सोमवार रात झगड़ा हो गया था। इसके बाद वह घर से चली गई और चिट्ठी छोड़कर गई। महिला ने एक व्यक्ति के मोबाइल से घर वालों को फोन किया और गंगनहर में जाकर कूदने की धमकी दी।

इसके बाद परिवार वालों ने उस मोबाइल पर दोबारा फोन किया तो मोबाइल वाले ने बताया कि महिला ने मेरठ जाने वाली बस में उसका मोबाइल लिया था। इसके बाद महिला जानी नहर के पास उतर गई थी।
विज्ञापन


परिवार वाले जानी नहर पर पहुंचे और आसपास के लोगों से पूछताछ की तो उसके नहर में कूदने की जानकारी मिली। इसके बाद नहर में महिला की तलाश कराई गई, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका।

इस मामले में सिंघावली अहीर थाना प्रभारी प्रदीप ढौडियाल का कहना है कि कुछ लोग महिला की तलाश में चौकी पर पहुंचे थे, लेकिन कोई शिकायत दिये बिना ही वापस चले गए। इस मामले की जानकारी कराई जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें