फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बागपत में विवाहिता ने खाया जहरीले पदार्थ, ससुराल की प्रताड़ना और तलाक के तनाव में ली जान

Wed, 16 Jul 2025 12:51 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

बागपत के रठौडा गांव में विवाहिता मनीषा ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। शादी के बाद से दहेज विवाद और तलाक को लेकर तनाव में थी। ससुराल पक्ष पर मानसिक उत्पीड़न के आरोप, पुलिस जांच में जुटी।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत छपरौली थाना क्षेत्र के रठौंडा गांव में उस समय मातम छा गया जब मनीषा (24) नाम की विवाहिता ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। मनीषा अपने मायके में रह रही थी और पिछले कई महीनों से गहरे मानसिक तनाव से जूझ रही थी।

विज्ञापन


मनीषा की शादी साल 2023 में गाजियाबाद के सिद्धिपुर गांव में हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही दहेज को लेकर विवाद शुरू हो गया। मायके वालों का आरोप है कि ससुराल पक्ष द्वारा लगातार प्रताड़ित किए जाने और तलाक की धमकी देने के चलते मनीषा डिप्रेशन में चली गई थी।

यह भी पढ़ें: Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 15 जुलाई को आपके शहर में क्या हुआ
विज्ञापन


आत्महत्या की सूचना मिलने पर छपरौली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और पीड़िता के मोबाइल व दस्तावेजों की भी जांच होगी।
विज्ञापन


परिजनों ने ससुराल पक्ष पर मानसिक उत्पीड़न और दहेज के लिए परेशान करने का आरोप लगाया है। फिलहाल परिवार गहरे शोक में है और गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें