ग्रामीणों ने बताया कि मृतका का भाई नितिन एक मुकदमे में एक साल पहले जेल चला गया था, जो अभी भी जेल में बंद है। पड़ोसियों ने बताया कि पूनम तीन दिन से घर से बाहर नहीं निकली तो पडोसियों को अनहोनी का शक हुआ। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना देकर बुलाया।
पुलिस ने मकान का दरवाजा खट्खटाया तो किसी ने दरवाजा नहीं खोला। इसके बाद मकान का दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंचे तो पूनम का शव चारपाई पर पड़ा मिला। मृतका के चेहरे पर चोट के निशान मिले। पूनम का शव दो दिन पुराना बताया जा रहा है।
उधर, ग्रामीणों ने पूनम की हत्या होने की आशंका जताई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी। इस मामले में थाना प्रभारी शिवदत्त का कहना है कि शव दो तीन दिन पुराना लग रहा है। चेहरे चोट के निशान भी मिले हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत होने के कारणों का पता चलेगा और उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
ग्रामीणों ने बनाई दूरी तो बहन लेने आई शव
मृतका पूनम पर एक साल पहले पति ने गांव में जाकर जानलेवा हमला कर दिया था। जिसमें दोनों पक्षों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की थी। जिसमें मृतका का भाई नितिन और पति भी जेल भेज दिया गया था।
पूनम के घर ग्रामीणों का आना जाना कम ही था। इस कारण पूनम की मौत होने के बाद ग्रामीण दूरी बनाए रहे और पोस्टमार्ट हाऊस भी नहीं गए। इसके बाद मृतका पूनम की बहन मुजफ्फरनगर से आई और शव लेकर चली गई।