दोघट। गढ़ी कांगरान गांव में मामूली कहासुनी को लेकर एक महिला के साथ ससुरालियों ने मारपीट कर दी। पीड़िता ने ससुर समेत चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।
गढ़ी कांगरान निवासी नौशाद की पत्नी शीबा ने तहरीर देते हुए बताया कि वह सोमवार को अपने घर पर थी। किसी बात को लेकर उसके व उसकी सास, ननद के बीच कहासुनी हो गई। जिसमें उसके साथ सास, ननद, जेठ व ससुर ने मारपीट कर दी। इसका विरोध करते हुए उसने इसकी सूचना अपने मायके वालों को दे दी। जिस पर ससुरालियों ने उसका सामान घर से बाहर निकालकर गली में फेंक दिया। मायके वालों के साथ भी गाली गलौज और मारपीट की गई। इंस्पेक्टर दिनेश कुमार चिकारा ने बताया कि मामले की तहरीर आयी है जांच कराकर कार्रवाई कराई जाएगी।
आरोप लगाया
बालैनी। पुरा महादेव निवासी मोहित मलिक पुत्र धन्नी ने गांव स्थित बैंक शाखा के प्रबंधक पर दो सप्ताह बाद भी खाता न खोलने व अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया है। संवाद