फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खराब तार ने ली युवक की जान 

Fri, 15 Jul 2016 12:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
लटके तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बागपत के छपरौली क्षेत्र के तिलवाड़ा गांव के युवक दीपक की जान पंखे में लगे खराब तार ने ली। तीन दिन पहले युवक की मौत की वजह पंखे में लगा खराब हुआ तार पाई गई। 
विज्ञापन

कृषि विभाग से पर्यवेक्षक के पद से सेवानिवृत्त ओमपाल शर्मा के दो बेटे हैं। इनमें से बड़ा बेटा संजय छपरौली थाने के पास हलवाई की दुकान करता है। दूसरा बेटा दीपक वर्तमान समय नौकरी की तैयारी कर रहा था। दीपक शाम के समय गांव में सोने के लिए चारपाई पर लेटा था, तभी बिजली आ गई और टेबल पर रखा पंखा चलने लगा। पंखे की हवा दीपक की ओर नहीं आ रही थी तो उसने चारपाई पर लेटे ही पैर से पंखे को अपनी ओर करने का प्रयास किया तो उसे झटका लगा । इसी दौरान पंखा भी उसकी छाती पर गिर गया और वह बेहोश हो गया। परिजन उसे चिकित्सक के पास ले गए तो वहां पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। दीपक प्राथमिक शिक्षक संघ के पूर्व ब्लाक अध्यक्ष कृष्ण पाल शर्मा का भतीजे था। इस हादसे के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें