बागपत के खेकड़ा क्षेत्र के एक ग्राम से बुधवार सुबह खेकड़ा किसी कार्य के लिए आने की बात कहकर घर से गई दो युवतियां संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजनों ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। एक युवती घर में अपना कॅरियर बनाने के लिए जाने की बात कह पत्र लिखकर छोड़ गई।
बृहस्पतिवार सुबह क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने थाने में बताया बुधवार की सुबह आठ बजे किसी कार्य से खेकड़ा आने की बात कह घर से गई थी। जो वापस नहीं लौटी। उन्होंने थाना प्रभारी देवेंद्र विष्ट को लापता एक युवती का लिखा पत्र भी सौंपा। इसमें उसने कहा परिजन उसे नौकरी कर कैरियर नहीं बनाने देते।
इसलिए वह दोनों अपना कैरियर बनाने जा रही हैं। पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर लापता हुई दोनों युवतियों की तलाश शुरू कर दी। परिजनों ने पुलिस से लापता पुत्रियों का बरामद कराने की मांग की।