फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर ब्लाक में तैनात हुए एकेडमिक रिसोर्स पर्सन

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। बेसिक शिक्षा परिषदीय विद्यालयों में शैक्षिक स्तर सुधारने एवं शिक्षण में नई-नई तकनीकों का समावेश करने के उद्देश्य से एकेडमिक रिसोर्स पर्सन तैयार किए हैं। जो विद्यालयों में जाकर शिक्षकों को नवाचार के माध्यम से रुचिकर शिक्षण के तौर तरीके समझा रहे है। बच्चों को आनलाइन ट्रेनिंग भी करा रहे है।
विज्ञापन

शासन ने इस बार एकेडमिक रिसोर्स पर्सन की व्यवस्था लागू की है। विषय विशेषज्ञ शिक्षकों का लिखित परीक्षा एवं साक्षात्कार के बाद इस पद के लिए चयन किया गया है। हिंदी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान एवं सामाजिक विज्ञान विषयों के शिक्षकों को एकेडमिक रिसोर्स पर्सन के रूप में चुना गया है। इसका उद्देश्य यह है कि छात्रों को उनके विषयों में दक्ष बनाया जा सके। एबीएसए विनोद वर्मा ने बताया कि चयनित एकेडमिक रिसोर्स पर्सन अपने-अपने ब्लाक के अधीन आने वाले विद्यालयों में तैनाती ले चुके है। फिलहाल एकेडमिक रिसोर्स पर्सन बच्चों को ऑनलाइन ट्रेेनिंग करा रहे है। साथ ही विद्यालयों के शिक्षकों को विषयों को आसान एवं सरल तरीके से पढ़ाने के संबंध में टिप्स भी दे रहे है। योजना का उद्देश्य भी यहीं है कि कम समय और कम संसाधनों में शिक्षण में नवाचार की तकनीक की पहुंच बढ़ाई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें