फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजशाही या प्रजातंत्र में किसी एक को चुनना होगा: संजीय बालियान

विज्ञापन
छपरौली विधानसभा क्षेत्र के पुसार गांव में सभा को संबोधित करते केन्द्रीय मंत्री संजीव बालियान व ? - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
बागपत। केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान ने कहा कि इस बार विधानसभा चुनाव में राजशाही या प्रजातंत्र में किसी एक को चुनना है। सपा अपनी बंदूक को रालोद के कंधे पर रखकर चला रही है। इसलिए सभी को सतर्क रहना होगा। वह पुसार में भाजपा प्रत्याशी सहेंद्र रमाला के पक्ष में जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने कहा कि भाजपा सरकार में बिजली, पानी, सडक़ें आदि विकास कार्यों को रफ्तार दी गई है। जबकि पूर्व की सरकारों में विकास कार्य की जगह घोटालों की झड़ी लगती थी। केंद्र की कांग्रेस सरकार में जब चौधरी अजित सिंह भी थे, तब टूजी, फोर जी व खनन आदि घोटाले हुए हैं। मुजफ्फरनगर में सचिन गौरव की याद दिलाते हुए कहा कि उसे भूल मत जाना। भाजपा के प्रदेश सह प्रभारी कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि योगी सरकार में गुंडों के खिलाफ कार्रवाई और योग्यता के आधार पर नौकरियां दी हैं। चौधरी चरण सिंह हमेशा परिवारवाद के खिलाफ रहे तो उनके नियमों को मानकर आगे बढ़ना है। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष कुलप्रकाश, सतेंद्र पंवार, पूर्व विधायक लोकेश दीक्षित, सतेंद्र तुगाना, विक्रम राणा, भागवीर प्रधान आदि मौजूद रहेे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें