फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मांतरण का देंगे मुंहतोड़ जवाब: गोपाल

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। हिंदू जागरण मंच की बैठक शनिवार को ठाकुर द्वार में संपन्न हुई। इसमें संगठन को मजबूत बनाने पर बल दिया गया। साथ ही धर्मांतरण जैसी घटनाओं पर रोक लगवाए जाने पर मंथन किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि प्रांत संगठन मंत्री गोपाल ने कहा कि हिंदू जागरण मंच हमेशा हिंदुओं की सहायता के लिए तत्पर रहता है। धर्मांतरण बहुत तेजी से अपने पैर पसार रहा है, जिसके लिए हिंदू समाज को जागरूक रहने की बहुत ज्यादा आवश्यकता है। हिंदू जागरण मंच हर स्तर से धर्मांतरण कराने वालों का मुंहतोड़ जवाब दे रहा है। प्रांत मंत्री मधुसूदन शास्त्री, जिलाध्यक्ष अंकित बड़ौली, युवा जिलाध्यक्ष नितिन जैन ने कहा कि हिंदू जागरण मंच अपने आप में एक बेहद मजबूत संगठन है, संघ का अनुसार संगठन होने के नाते संगठन में बड़ा अनुशासन है। इस अवसर पर श्री राम जन्मभूमि के प्रणेता एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व विभाग प्रचारक दिनेश चन्द्र त्यागी के निधन पर दो मिनट का मौन रख कर श्रद्धांजलि अर्पित की। संगठन विस्तार करते हुए जयकुमार कंडेरा को जिला महामंत्री बनाया गया।
बैठक में युवा जिलाध्यक्ष नितिन जैन, अमन, सुनील, राहुल, हरेंद्र बालियान, सुमित बैंसला, रितु, किशोर चौहान, राजीव पांचाल, सत्यवीर ठाकुर, दीपक मानव, बबलू, रणकौशल, मुकेश,पवन,सुनील फौजी,रोहित कोताना, वरुण, रोहन, रोहित, लक्की, आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें