फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोमालीलैंड के उपराष्ट्रपति को भारतीय संस्कृति व शिक्षण पद्धति ने लुभाया, व्यापारिक रिश्ते बढ़ाएंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। सोमालीलैंड के उपराष्ट्रपति अब्दीरहमान अब्दाल्लाही सैलिसी अपने वरिष्ठ सलाहकार हॉसैन मौसा अली ईसाकी व डी जकारिया दाहिर के साथ सोमवार को गेटवे इंटरनेशनल स्कूल पहुंचे। यहां भारतीय संस्कृति व शिक्षण पद्धति से काफी प्रभावित हुए। उन्होंने भारत को अपना भाई बताते हुए व्यापारिक रिश्ते बढ़ाने की इच्छा जताई है।
विज्ञापन

गेटवे इंटरनेशनल स्कूल में चेयरमैन कृष्णपाल ने सोमालीलैंड के उपराष्ट्रपति, उनके वरिष्ठ सलाहकार को पगड़ी पहनाकर स्वागत किया। इसके उपरांत उपराष्ट्रपति अब्दीरहमान अब्दाल्लाही सैलिसी ने बताया कि वे चार दिवसीय दौरे पर आए हैं। इस दौरान भारतीय संस्कृति, शैली व शिक्षण पद्धति देखेंगे। यहां व्यापारिक रिश्ते भी बढ़ाएंगे। उन्होंने कहा कि अभी तक भारत व सोमालीलैंड के बीच 600 मिलियन डॉलर का व्यापार है। इसे जल्द बढ़ाया जाएगा। सोमालीलैंड में कॉपर, एल्यूमीनियम व सोने की खान हैं। इनके साथ अन्य वस्तुओं का बडे़ पैमाने पर उत्पादन होता है। इस क्षेत्र में भारत से व्यापार की काफी संभावनाएं हैं। उन्होंने बताया कि सऊदी अरब सरकार ने हाल ही उनके यहां 442 मिलियन डॉलर का निवेश किया है।
भारत बेहतर लोकतांत्रिक देश
उपराष्ट्रपति अब्दीरहमान अब्दाल्लाही सैलिसी ने कहा कि भारत बेहतर लोकतांत्रिक देश है। यहां हर किसी को अपनी बात रखने की आजादी है। यही सच्चे लोकतंत्र की परिभाषा है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में भारत तेजी आगे बढ़ रहा है। विदेशों तक में भारत की साख बढ़ी है।
विज्ञापन

संस्कृति ने उपराष्ट्रपति को लुभाया
गेटवे स्कूल में स्वागत देख उपराष्ट्रपति समेत पूरे दल के सदस्यों ने कहा कि यहां अतिथि देवो भव: की परंपरा बरकरार है। प्रधानाचार्य अमित चौहान ने बुके प्रदान किए। उनके स्वागत में बैंड बजाया गया तथा पुष्प वर्षा की गई। छात्रों ने हनुमान चालीसा के माध्यम से भारतीय संस्कृति की जानकारी दी। उन्होंने शिक्षण पद्धति को भी देखा। उन्होंने गेटवे विद्यालय के प्रबंधक सुनील चौहान को सोमालीलैंड का एंबेसडर भी घोषित किया। इस दौरान सांसद के प्रतिनिधि प्रदीप ठाकुर, विनोद चेयरमैन टटीरी, करतार सिंह घिटौरा, बबलू शर्मा बाघू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें