फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशु तस्करों पर पुलिस का शिकंजा, 74 मवेशियों के साथ दस तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
बागपत कोतवाली में पुलिस हिरासत में पशु तस्कर - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
बागपत। पुराने कस्बे में अवैध पशु पैठ लगाने वाले तस्करों पर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। उसने अवैध पशु पैठ में पहुंचने से पहले ही 74 मवेशियों को ले जाते दस तस्करों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही पुलिस ने मार्च निकालकर अवैध पशु पैठ लगाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी तपेश्वर सागर के अनुसार सोमवार सुबह निवाड़ा चौकी पर मवेशियों से लदे पांच वाहन पकड़े गए। वहां जांच करने पर एक कैंटर में 26, दूसरे कैंटर में 19, तीसरे व चौथे कैंटर में 11-11 मवेशी तथा पिकअप गाड़ी में सात मवेशी मिले। उन पशुओं को लेकर आने वाले दस तस्कर गिरफ्तार किए। इनमें संदीप, सुनील, बिट्टू व मनीष उर्फ छोटा निवासीगण किरौड़ी व कृष्ण कुमार निवासी कंडौला जिला हिसार हरियाणा, सुवालीन, शाहनवाज, मोहसिन, रहीस व रिहान निवासीगण कोताना शामिल हैं। इन सभी ने पूछताछ करने पर बताया कि हरियाणा से पुराना कस्बा कि अवैध पशु पैठ में पशुओं को लेकर जा रहे थे। वहां पहुंचने से पहले ही पुलिस उन पर शिकंजा कस दिया। एएसपी मनीष कुमार मिश्र ने बताया कि पुराने कस्बे में अवैध पशु पैठ लगाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें