दाहा (बागपत)। दोघट में पति ने पत्नी को उसकी भतीजी की शादी में जाने से रोका, लेकिन आरोप है कि पत्नी के नहीं मानने पर उसकी पिटाई कर दी। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी।
दोघट निवासी बिट्टो देवी ने पुलिस को बताया कि उसकी भतीजी की शादी है। अपने बच्चों को लेकर वहां जाने के लिए अपने पति से कहा और रुपये मांगे थे। आरोप है कि पति ने शादी में भेजने से इंकार कर दिया। आरोप है कि उसने पति से दोबारा कहा तो उसकी पिटाई कर दी। पीड़ित ने 100 नंबर पर कॉल कर मामले की जानकारी दी। थानाध्यक्ष रमेश सिंह सिद्धू ने बताया की तहरीर मिल गई है, मामले की जांच कराई जा रही है।