बागपत में खेकड़ा के बड़ागांव में घरेलू कलह में पत्नी ने फांसी लगाकर जान दे दी तो इससे क्षुब्ध होकर उसके पति ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई, जिसका जिला अस्पताल में उपचार कराया गया। उधर, पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बड़ागांव गांव के रहने वाला नीरज कुमार कार पेंटर का काम करता है। जिसकी ढाई साल पहले निरपड़ा गांव की बबीता से शादी हुई थी। नीरज के बड़े भाई लीलू ने बताया कि पिछले छह महीने से नीरज और उसकी पत्नी के बीच में विवाद चल रहा था, जिसे निपटाने के लिए रिश्तेदारों ने काफी प्रयास किया, लेकिन विवाद नहीं निपट सका।