फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन डीलर की कनपटी पर तमंचा तान कर लूट ले गए 50 किलो गेहू

विज्ञापन
बड़ौत कोतवाली में कार्यवाही की मांग करती बड़का की राशन डीलर व अन्य। - फोटो : BARAUT
विज्ञापन
बडौत। हिलवाड़ी गांव के काफी संख्या में ग्रामीणों ने मंगलवार को कोतवाली पहुंचकर हंगामा किया। उन्होंने गांव के ही एक समुदाय विशेष के युवक पर राशन डीलर की कनपटी पर तमंचा तानकर गेहूं लूटने का आरोप लगाया। उन्होंने कार्रवाई न होने पर सीओ कार्यालय पर धरना शुरू करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि गांव की राशन डीलर रिजवाना नियमित रूप से राशन वितरित करती है। कई दिन से गांव के ही कुछ लोग अनावश्यक दबाव बनाकर मुफ्त में राशन लेना चाहते हैं। बताया कि मंगलवार सुबह आरोपी एजेंसी पर पहुंचा। उसने राशन डीलर रिजवाना की कनपटी पर तमंचा तान दिया तथा 50 किलो गेहूं लूटकर ले गया। उसने पुलिस से शिकायत करने पर जान से मार देने की धमकी दी। इससे राशन डीलर दहशत में है। वहीं, कोतवाल मगनवीर सिंह गिल ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन देकर उन्हें शांत किया। उधर, ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि आरोपी के खिलाफ जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो सीओ कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इस अवसर पर परवेज, रिजवान, अयूब, अख्तर, तस्लीम शामिल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें