-वाराणसी के जमालपुर बाबतपुर में हुई थी कुश्ती प्रतियोगिता, दो स्वर्ण सहित छह पदक जीते
फोटो-दो
संवाद न्यूज एजेंसी
दोघट। वाराणसी के जमालपुर बाबतपुर में संपन्न हुई प्रदेश स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में चौधरी फेरू सिंह कुश्ती एकेडमी दाहा के छह पहलवानों ने दो स्वर्ण सहित छह पदक जीते। पहलवानों का एकेडमी में पहुंचने पर फूल माला पहनाकर स्वागत किया।
एकेडमी के संचालक अर्जुन अवार्डी सुनील राणा ने बताया कि वाराणसी के जमालपुर बाबतपुर में 17 से 19 फरवरी तक हुई प्रदेश स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में छह पहलवानों ने पदक जीते। पहलवान समीर ने 38 किलो की फ्री स्टाइल में स्वर्ण पदक व तुषार ने 52 किलो की ग्रीको रोमन कुश्ती में स्वर्ण पदक जीता। फ्री स्टाइल कुश्ती में सैफ ने 44 किलो में रजत, आयुष ने 57 किलो में कांस्य पदक जीता। ग्रीको रोमन कुश्ती में जोन ने 57 किलो में कांस्य व अर्जुन तोमर ने 85 किलो में कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। पहलवानों के एकेडमी में पहुंचने पर स्वागत कर बधाई दी। इस दौरान चरण सिंह खलीफा, जितेंद्र राणा, सुशील पहलवान, अनुज पहलवान, कोच अविनाश, कपिल, अंकुर आदि मौजूद रहे।