संवाद न्यूज एजेंसी
रमाला। कंडेरा गांव के विजय अहलावत ने नोएडा में हुई मिस्टर इंडिया बॉडी-बिल्डिंग प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतकर गांव और जिले का नाम रोशन किया है। विजेता के गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने उसका स्वागत किया।
कोच हैदर मलिक ने बताया कि 14 जनवरी को जनरेशन आयरन फिटनेस की ओर से नोएडा में मिस्टर इंडिया प्रतियोगिता आयोजित कराई गई थी। प्रतियोगिता में विजय अहलावत ने 65 से 70 किलो भार में पहला स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल हासिल किया। मंगलवार को गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने उसका फूलमाला पहनाकर ढोल-नगाड़ों से स्वागत किया। इस मौके पर नीरज अहलावत, पारस, विशाल, निशांत, सूरज मौजूद रहे।