बड़ौत के प्राइड किडस लर्निग गाइन स्कूल में पर्यावरण का संदेश देते नन्हे-मुन्हे बच्चे।
- फोटो : BARAUT
कृष्ण की वेशभूषा धारण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
बड़ौत। प्राइड किड्स लर्निंग गार्डन स्कूल में मंगलवार कों नन्हे-मुन्हों ने कृष्ण एवं राधा के वेश में पर्यावरण संरक्षण को लेकर प्रस्तुति दी। इस दौरान बच्चों ने वृक्ष के वेश भी बनाया और पेड़ बचाओ, पेड़ लगाओ का संदेश दिया।
स्कूल की डायरेक्टर नीलम तोमर ने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से बच्चों में आत्मविश्वास जगता है। साथ ही समाज में भी अच्छा संदेश जाता है। कार्यक्रम का उद्देश्य था है कि बच्चे बेहतर शिक्षा के साथ संस्कारी बने। कार्यक्रम में बच्चों ने पानी की एक-एक बूंद का महत्व बताकर जल संरक्षण का भी संदेश दिया। साथ ही शौचालय के महत्व को बताया। वहीं, कृष्ण-सुदामा बनकर मित्रता की मिसाल पेश की। बच्चों ने कृष्ण के बाल रूप में दर्शकों से खूब तालियां बटोरी।