फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: 24 घंटे देंगे बिजली, जर्जर तार बदलेंगे

विज्ञापन
पूरा महादेव मंदिर में मेले की तैयारियों को लेकर अ​धिकारियों की बैठक लेतीं डीएम अ​स्मिता लाल। सं - फोटो : संवाद
विज्ञापन
बालैनी। पुरामहादेव मंदिर के गेस्ट हाउस में चार दिवसीय श्रावणी मेेले को लेकर बैठक हुई। डीएम अस्मिता लाल ने कहा कि कांवड़ मार्गों की जर्जर बिजली लाइन व खंभों को सही कराया जाए। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को मेला शुरू होने से पहले तैयारी पूरी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम अस्मिता लाल व एसपी सूरज कुमार राय ने मंदिर परिसर व कांवड़ मार्गों का निरीक्षण कर सुरक्षा इंतजामों के बारे में जानकारी ली। बाद में अधिकारियों की बैठक लेते हुए डीएम ने कहा कि 21 से 24 जुलाई तक चार दिवसीय श्रावणी मेला शुरू होगा। ऊर्जा निगम के अधीक्षण अभियंता को निर्देश दिए कि मेले के दौरान 24 घंटे बिजली की आपूर्ति होनी चाहिए। मंदिर की तरफ आने वाले मार्गों की विद्युत लाइनों को ठीक कराया जाए। जर्जर तारों को बदला जाए।
सीएमओ को मेले के दौरान मेला क्षेत्र में चिकित्सकों की टीम तैनात करने व एंबुलेंस की सुविधा करने के निर्देश दिए। डीपीआरओ को मंदिर की साफ-सफाई का विशेष ध्यान देने और सफाई कर्मियों को रोस्टर के अनुसार तैनात करने के लिए कहा। डीएम ने सभी विभागों के अधिकारियों से कहा कि मेला शुरू होने से पहले सभी अपनी तैयारी पूरी कर लें, ताकि शिवभक्तों को किसी भी तरह की परेशानी न हो। एसपी सूरज कुमार राय ने मंदिर समिति को बैरिकेडिंग व पार्किंग स्थल बनाने के निर्देश दिए। इस दौरान सीडीओ नीरज कुमार श्रीवास्तव, एडीएम पंकज वर्मा, एएसपी एनपी सिंह, सीओ रोहन चौरसिया, पंडित जयभगवान शर्मा, संजीव शर्मा, ब्रह्मपाल प्रधान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

मंदिर व मार्गाें पर लगाएं सीसीटीवी कैमरे
बागपत। डीएम ने अधिकारियों व प्रबंध समिति के पदाधिकारियों को निर्देश दिए कि शिवभक्तों की सुरक्षा को देखते हुए मंदिर परिसर व कांवड़ मार्गों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं, ताकि सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखी जा सकें। मार्ग के दोनों तरफ घास काटने, मार्गों व मेला परिसर में साइनेज बोर्ड लगाने, निजी अस्पतालों की सूची उपलब्ध कराने, मेले में लगने वाली दुकानों पर रेट लिस्ट लगाने, कार्यक्रमों की वीडियोग्राफी कराने के निर्देश दिए। इसके अलावा अग्निशमन यंत्रों की व्यवस्था मेले में करने, क्षतिग्रस्त मार्गों को सही कराने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें