फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: डौला के ग्रामीणों का कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन

विज्ञापन
सफाई की मांग को लेकर बागपत कलक्ट्रेट में डीएम को ज्ञापन देने जाते डौला गांव के ग्रामीण। संवाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन
बागपत। डौला गांव के लोगों ने नाले की सफाई नहीं होने पर सोमवार को कलक्ट्रेट में पहुंचकर प्रदर्शन किया। उन्होंने बताया कि इस कारण पानी लोगाें के घरों में घुस रहा है। डीएम को ज्ञापन सौंपकर नाले की सफाई करवाने की मांग की।
विज्ञापन

गांव के उत्तम राणा, राहुल व विक्रांत प्रजापति ने बताया कि नेशनल हाईवे से गुजर रहा नाला गंदगी से अटा हुआ है। कई बार शिकायत के बाद भी नाले की सफाई नहीं कराई जा रही है। उसका पानी गलियों व घरों में घुस रहा है। इससे लोगों व बच्चों को निकलने में काफी परेशानी हो रही है और बच्चे गिरकर चोटिल भी हो रही है। मकानों में भी दरारें आनी शुरू हो गई है और गांव में बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है। उन्होंने डीएम को ज्ञापन सौंपकर समस्या का समाधान कराने की मांग की। इस दौरान शहजाद, सतेंद्र राणा, हजारा, गुलबीर, सादाब, शमीम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें