फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: योग एवं आयुर्वेद से बीमारियों की रोकथाम का प्रशिक्षण दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो - 4
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। राष्ट्रीय आयुष मिशन कार्यक्रम के अंतर्गत सीएचसी पर स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को आयुर्वेद एवं योग के माध्यम से मधुमेह व अन्य बीमारियों की रोकथाम, उपचार का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में 1045 स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
विज्ञापन

सीएचसी अधीक्षक डॉ़ विभाष राजपूत ने बताया कि शिविर में स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया गया। स्वास्थ्य कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्र में सर्वे कर ब्लड प्रेशर और मधुमेह के मरीजों की रिपोर्ट तैयार कर विभाग को उपलब्ध कराएंगी। जहां मरीजों को आयुर्वेद एवं योग के माध्यम से बीमारियों से बचाव और रोकथाम के लिए जागरुक किया जाएगा। इस मौके पर डॉ़ मनीष कुमार त्यागी, डॉ़ दिव्यानी, डॉ़ सीमा, डॉ़ अंजना, डॉ़ आरिफ, शुभम मिश्रा मौजूद रहे।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें