बड़ौत। भगवान शिव व मां पार्वती की उपासना का पर्व हरियाली तीज बुधवार को धूमधाम मनाया जाएगा। मंगलवार को जहां हरियाली तीज को लेकर लोग तैयारियों कर रह हैं। वहीं बाजारों में रौनक छाने से व्यापारी भी खुशी।
इस पर्व पर महिलाएं अखंड सुहाग की कामना के लिए निर्जला व्रत रखेंगी। व्रत के पहले महिलाएं परिधान, गहने व साज, शृंगार की तैयारियों में जुट गई हैं। खरीदारों की भीड़ से बाजार गुलजार होने लगे हैं। ठाकुर द्वारा स्थित चूड़ी के दुकानदार नवीन जैन ने बताया कि बाजार में खरीदारी को लेकर चहल-पहल बढ़ रही है। कपड़ा व्यापारी सत्यपाल राणा का कहना है कि पिछले तीन दिनों से हरियाली तीज को लेकर खरीदारी चल रही है। मीनाक्षी, सविता, आदिति, सोनाक्षी बताती हैं कि हरियाली तीज को लेकर खासा उत्साह है। इस पर्व का हर साल बेसब्री से इंतजार रहता है।