फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजार में जलभराव, लोगों को निकलना मुश्किल

विज्ञापन
विज्ञापन
छपरौली। कस्बे के राधा-कृष्णा मंदिर के पास के रास्ते पर जलभराव है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कस्बे के लोगों ने पानी की निकासी की व्यवस्था कराकर जलभराव से निजात दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि नालियों की सफाई न होने के कारण नालियां का पानी रास्ते पर भर गया है। गंदगी और कीचड़ के कारण लोगों को मार्ग से निकलना मुश्किल है। रास्ते पर 50 से अधिक दुकानें है। इन दुकानों पर कस्बे के अलावा आसपास के गांवों के लोग खरीदारी के लिए आते है। जितेंद्र, सतवीर, दिनेश, विकास, प्रदीप और हरवीर का कहना है कि पानी की टंकी का पाइप भी जगह-जगह से क्षतिग्रस्त है। लीकेज के कारण भी जलभराव की स्थिति बनी रहती है। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी मनीष चौधरी का कहना है कि लोगों की समस्या का समाधान कराने के लिए पानी की निकासी की व्यवस्था कराई जा रही है। पाइप लाइन की लीकेज ठीक करने के लिए कर्मचारियों को लगाया गया है। समस्या का शीघ्र समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें