फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुपये के लेनदेन में हत्या की वजह तलाश रही पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
अमीनगर सराय। सिंघावली अहीर क्षेत्र के तितरौदा गांव में बुधवार रात चाकुओं से गोदकर की गई बुजुर्ग की हत्या के मामले में पुलिस ने कई लोगों से गहनता से पूछताछ की है। पुलिस के मुताबिक इलम सिंह ब्याज पर रुपये देने का काम करता था। संभावना है कि लेनदेन का विवाद भी हत्या की वजह हो सकती है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

बता दें कि तितरौदा गांव में बुधवार रात इलम सिंह पुत्र बनवारी की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई थी। हत्या से पहले रस्सी से उनके पैर बांधकर मुंह में कपड़ा ठूंसा गया था। इसी वजह से घर ही सो रही पत्नी कौशल्या, पुत्रवधू आशा व पौत्र प्रांजल ने कोई आहट नहीं सुनी थी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम बुलाकर सबूत जुटाए थे। शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया था। पुत्रवधू आशा ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस कई बिंदुओं पर गहनता से जांच कर रही है। इलम सिंह ब्याज पर रुपये देने का काम करते थे। इसके चलते पुलिस ने उनसे रुपये लेनदेन करने वाले लोगों से गहनता से पूछताछ की। पुलिस का मानना है कि मामला नजदीकी लोगों से जुड़ा हो सकता है। एसओ रवि रत्न सिंह का कहना है कि जल्द ही हत्या का खुलासा कर दिया जाएगा।
चाकुओं के वार से हो गया था ब्रेन हैमरेज
एसओ रवि रत्न सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर में नुकीले हथियार से पांच से छह गहरे घाव सामने आए हैं। नुकीले हथियार के वार से इलम सिंह को ब्रेन हैमरेज हो गया। इसकी वजह से उनकी मृत्यु हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें