फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: रटौल के सेवानगर में जलभराव, महिला व बच्ची गिरने से घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
- पानी निकासी नहीं होने के कारण वार्ड के लोगों को उठानी पड़ रही परेशानी
विज्ञापन

फोटो-12
संवाद न्यूज एजेंसी
रटौल। कस्बे के सेवानगर वार्ड में जलभराव होने के कारण कीचड़ हो रही है। सोमवार को एक महिला व बच्ची कीचड़ में फिसलकर गिरने से घायल हो गई। इन्हें उपचार के लिए दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया। लोगों ने पानी निकासी की मांग की।
विज्ञापन


वार्ड में कई माह से पानी निकासी का कोई साधन नहीं है। ऐसे में जलभराव व कीचड़ होने के कारण लोगों को परेशानी हो रही है। वार्ड निवासी नर्गिस अपनी एक वर्षीय बच्ची मिस्बाह को लेकर बाजार जा रही थी, तभी रास्ते में कीचड़ के कारण पैर फिसल गया। फिसलकर गिरने से महिला व बच्ची घायल हो गई। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने महिला व बच्ची को दिल्ली के एक अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। वार्ड के जान मोहम्मद, अलाउद्दीन, सुहेब, फरदीन, फुरकान ने बताया शिकायत के बाद भी जलभराव की समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है। उन्होंने चेयरमैन से पानी निकासी की मांग की। वहीं चेयरमैन जुनैद फरीद ने बताया कि पानी निकासी के लिए नाला निर्माण किया जा रहा है। जल्द ही समस्या का समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें