बागपत। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में गांव के ही कुछ लोगों ने एक घर में घुसकर युवतियों के साथ अश्लील हरकत कर बलात्कार करने का प्रयास किया। युवतियों के शोर मचाने पर सभी आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। युवतियों के पिता ने आरोपी युवकों के खिलाफ तहरीर दी।