फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: कागजों में बह गया पानी...गांवों में प्यासे रह गए लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। जल निगम के फर्जीवाड़ा की पोल अफसरों के पड़ताल करने पर खुल गई। तेड़ा, बिलौचपुरा व सिरसलगढ़ गांव में अभी तक लोगों को पाइपलाइन से पानी नहीं मिला। इसके बाद भी जल निगम के अधिकारियों ने घरों तक पानी पहुंचाने की रिपोर्ट जारी कर दी। जब जांच हुई तो पता चला कि वह फर्जी रिपोर्ट थी।
विज्ञापन

सिरसलगढ़ गांव के विकास उज्ज्वल व हीरालाल ने पाइप लाइन लीक होने के कारण अपने व आसपास रहने वाले लोगों के घरों तक पानी नहीं पहुंचने की शिकायत दर्ज कराई थी। जल निगम के अफसरों ने अपनी रिपोर्ट भेज दी कि समस्या का निस्तारण हो गया है और सभी के घरों तक पानी पहुंच गया है। बिलौचपुरा गांव में इरफान ने पाइपलाइन में पहले गंदा पानी आने और फिर लीक होने के कारण पानी नहीं आने की शिकायत की थी।
जल निगम के अधिकारियों ने इसमें भी रिपोर्ट लगा दी कि सबकुछ ठीक हो गया है और लोगों को पाइपलाइन से खूब पानी मिल रहा है। वहीं तेडा के रमेश ने भी पानी की टंकी का वाॅल्व खराब होने की शिकायत की तो उसको भी ठीक कराने की बात कहते हुए फर्जी निस्तारण दिखा दिया गया। जल निगम के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी सबकुछ ठीक मान लिया।
विज्ञापन

जब शासन स्तर से शिकायतों के निस्तारण की जांच करने के लिए शिकायतकर्ताओं से बात की तो फर्जीवाड़ा किए जाने की पोल खुल गई। फर्जीवाड़े के कारण अभी तक भी लोगों के घरों तक पानी नहीं पहुंचा है। इस कारण लोगों को हैंडपंपों पर पानी भरने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। उन्होंने फर्जी निस्तारण करने के मामले में कार्रवाई करने की मांग की।
दो अवर अभियंताओं को नोटिस जारी
इस तरह से शिकायतों का फर्जी निस्तारण दिखाने पर जल निगम के अवर अभियंता आफताब व अनुज कुमार को नोटिस जारी किया गया है। इनसे स्पष्टीकरण मांगा गया है कि आखिर इस तरह से क्यों किया गया और समस्याओं का जल्द निस्तारण करने के आदेश दिए गए हैं।
- गांव में जगह-जगह पाइपलाइन लीक हो रही है और एक माह बाद भी जल निगम ने समस्या का निस्तारण नहीं किया है। इससे लोगों के घरों तक पानी नहीं पहुंच रहा है और उन्हें हैंडपंपों से पानी भरना पड़ रहा है। -इरफान, बिलौचपुरा

- सिरसलगढ़ गांव की पानी की टंकी से गढ़ी दुल्ला, मुकीमपुरा और दरकावदा गांव जुड़े हैं। पाइपलाइन लाइन जगह-जगह से लीक होने के कारण तीन माह से पानी नहीं मिल रहा है। इस कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
-रामकुमार, सिरसलगढ़

लोगों के घरों तक पानी नहीं पहुंचने की शिकायतों का फर्जी निस्तारण करने पर नोटिस जारी कराया गया है। इस तरह से शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-अनिल कुमार सिंह, सीडीओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें