फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वक्फ संशोधन विधेयक से मुस्लिमों को नहीं होगा नुकसान : अभिनय चौधरी

Fri, 04 Apr 2025 12:21 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
किशनपुर बराल में आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते रालोद के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिनय चौधरी
विज्ञापन
बड़ौत। युवा रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिनय चौधरी ने कहा कि वक्फ संशोधन विधेयक से मुस्लिमों को कोई नुकसान नहीं होगा। कुछ राजनीतिक दल वोट के लिए विधेयक को गलत बताकर मुस्लिम समाज के लोगों को बहकाने का काम कर रहे हैं। इसलिए उनके बहकावे में आने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन

वह बृहस्पतिवार को बड़ौत में रालोद कार्यालय पर पहुंचे थे। जहां बैठक में संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी को मजबूत बनाने के लिए एक बूथ से दस यूथ को जोड़ने का काम किया जाएगा। तब जाकर पार्टी बूथ लेवल से मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि 14 अप्रैल को डॉ़ भीमराव आंबडेकर की जयंती बड़े स्तर पर मनाई जाएगी।
कार्यक्रम में युवाओं से बढ़चढ़कर भाग लेने की अपील की। इसके अलावा छह से 29 मई तक प्रदेशभर में साइकिल यात्रा निकाली जाएगी। इसमें युवा कार्यकर्ता जनता को पार्टी की नीतियों व चौधरी चरण सिंह की विचार धारा को बताने का काम करेंगे। उन्होंने साइकिल यात्रा में बड़ी संख्या में युवाओं को प्रतिभाग करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय महासचिव सुखवीर सिंह गठीना, युवा के क्षेत्रीय अध्यक्ष आसिफ चौधरी, सुभाष गुर्जर, राजू तोमर सिरसली, विकास बाछौड़, राहुल धामा, आनंद छिल्लर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें