बागपत में दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर कोहरे के बीच गुजरते वाहन
- फोटो : BAGHPAT
बागपत। यहां बुधवार रात बारिश के बाद सुबह में घना कोहरा और आसमान में दिनभर बादल छाए रहे। जिससे लोग धूप के लिए तरसते रहे। दोपहर बाद हल्की धूप निकली, मगर सर्दी अधिक होने के कारण लोग ठिठुरते रहे। घना कोहरा होने से सुबह में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सर्दी से बचाव के लिए लोगों ने अलाव का सहारा लिया, मगर राहत नहीं मिली। सर्दी बढ़ने के कारण लोग अपने घरों में दुबकने के लिए मजबूर हो गए।
बुधवार देर रात हुई बारिश से ठंड बढ़ गई तो बृहस्पतिवार सुबह में घना कोहरा छाया रहा। इस कारण लोग घरों में दुबके रहे। नगर के मुख्य मार्गों और बाजारों में आवाजाही कम रही। हाईवे पर वाहनों को लाइट जलाकर चलाना पड़ा और वाहन रेंगते नजर आए। आसमान में दिनभर बादल छाए रहे, लोग धूप के लिए तरस गए। दोपहर में हल्की धूप निकली मगर सर्दी से राहत नहीं मिली। सर्दी से बचाव के लिए नगर के मुख्य चौराहों और स्थानों पर अलाव जलाए गए। सर्दी के कारण दिनभर ठिठुरन होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। नगर के मार्गों और बाजारों में भी कम चहल-पहल रही। लोग जेरूरी काम के लिए घरों से बाहर निकले। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. विभाष राजपूत ने लोगों को सर्दी से बचाव के लिए सिर ढककर रखने और गुनगुने पानी का सेवन करने की सलाह दी है।
बागपत कलक्ट्रेट में सर्द हवा के बीच डुयूटी पर जाती महिला पुलिसकर्मी- फोटो : BAGHPAT