फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएलसी चुनाव के लिए आठ केंद्रों पर मतदान आज, पोलिंग पार्टियां पहुंची

विज्ञापन
बागपत ब्लॉक में मतदान की तैयारी करवाते मतदान अधिकारी - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत। मेरठ-गाजियाबाद सीट पर एमएलसी चुनाव के लिए बागपत जनपद के आठ केंद्रों पर शनिवार को मतदान किया जाएगा। इन मतदान केंद्रों पर शुक्रवार शाम पोलिंग पार्टियां पहुंच गई। मतदान शांति पूर्ण कराने के लिए स्थानीय पुलिस के साथ ही अर्द्धसैनिक बल के जवान तैनात रहेंगे। मजिस्ट्रेट को भी जिम्मेदारी सौंपी गई है।
एमएलसी चुनाव के लिए बागपत में छह ब्लॉक कार्यालय बागपत, बड़ौत, खेकड़ा, छपरौली, पिलाना, बिनौली के साथ ही नगर पंचायत अमीनगर सराय व दोघट को मतदान केंद्र बनाया गया है। इन मतदान केंद्रों के लिए आठ पोलिंग पार्टियों को शुक्रवार को कलक्ट्रेट से रवाना किया गया। चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से कराने के लिए एडीएम अमित कुमार ने निर्देश दिए। एडीएम ने बताया कि एमएलसी चुनाव के लिए जिले में 910 वोटर है। मतदान के लिए आठ सेक्टर मजिस्ट्रेट, तीन जोनल मजिस्ट्रेट, आठ माइक्रो पर्यवेक्षक बनाए गए हैं। मतदान शनिवार को सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक होगा। एडीएम ने बताया कि केंद्रों पर सुरक्षा के लिए स्थानीय पुलिस के साथ अर्द्धसैनिक बल के जवान तैनात रहेंगे। अधिकारी भी नियमित केंद्रों का निरीक्षण करते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये हैं प्रत्याशी
धर्मेंद्र कुमार भारद्वाज, सुनील रोहटा, राकेश कुमार, हरिकिशन गुप्ता, यामीन, जाहिद, दीपा, गुलफाम, राहुल कुमार, पूनम सिंह, सलेक चंद, कृपाल सिंह, सुनील कुमार, धर्मेंद्र, श्रवण
जिलेवार केंद्र और मतदाता
मेरठ
केंद्र - 17, मतदाता - 1678
बागपत
केंद्र - 15, मतदाता - 910
गाजियाबाद
केंद्र - 14, मतदाता - 799
हापुड़
केंद्र - 9, मतदाता - 863
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें