-राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ समापन
फोटो-एक
संवाद न्यूज एजेंसी
अग्रवाल मंडी टटीरी। कस्बे के वैदिक कन्या डिग्री कॉलेज में बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का बृहस्पतिवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ समापन किया गया। अंतिम दिन स्वयंसेवकों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज के अध्यक्ष अभिमन्यु गुप्ता, अनिल गांधी, प्राचार्य डॉ. कमला अग्रवाल व अशोक कुमार ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया। स्वयंसेविकाओं ने स्वागत गान, मां सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। फिर लोक नृत्य, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, नशा मुक्ति व स्वच्छता अभियान को लेकर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. शिल्पा वर्मा व डॉ. निर्मल गौतम ने स्वयंसेविकाओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान डॉ. शमा परवीन, डॉ. राखी अग्रवाल, डॉ. ममता आर्य, ममता मानव, संजय सैनी, प्रवीण कुमार, प्रेमवती आदि मौजूद रहे।