फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: स्वयंसेवकों ने नशे से दूर रहने, शिक्षा के लिए किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-10
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

बागपत। शहर के दिल्ली रोड स्थित श्रीराम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन में पांचवें दिन बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर हुआ। स्वयंसेवकों ने रैली के माध्यम से नशे से दूर रहने व शिक्षा और बेटी बचाने के लिए जागरूक किया।
विज्ञापन

शिविर का शुभारंभ प्रधानाचार्य डॉ. प्रीति शर्मा ने मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया। स्वयंसेवकों ने शहर के राजकीय कन्या इंटर कॉलेज से रैली निकाली। उन्होंने लोगों से बेटियों को बचाने व पढ़ाने के प्रति जागरूक किया ताकि वह शिक्षित होकर समाज का नाम रोशन कर सकें। उन्होंने नारों के माध्यम से लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में बताया। इसके बाद स्वयंसेवकों ने घर-घर जाकर लिंगानुपात और साक्षरता दर पर सर्वे किया। कार्यक्रम प्रभारी डॉ. निरंजन सिंह ने साइबर अपराध के बारे में जानकारी दी। डॉ. हरीश चौहान ने बताया कि डिजिटल युग में साइबर अपराध बढ़ रहे हैं और इससे बचने के लिए युवाओं को जागरूक होना होगा। इस दौरान डॉ. रोहित शर्मा, रामकिशोर शर्मा, पूजा चौहान, तनु, रितु गोस्वामी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें