फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: जिला अस्पताल में जल्द शुरू होगी हेपेटाइटिस की वायरल लोड की जांच

Wed, 09 Oct 2024 12:55 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। जिले में हेपेटाइटिस बी और सी के वायरल लोड की जांच की सुविधा शुरू होगी। अभी तक जिले से मरीजों के नमूने मेरठ भेजे जाते थे। मगर अब जल्द ही अस्पताल में जल्द ही पीपीपी मॉडल पर जांच की सुविधा शुरु की जाएगी।
विज्ञापन

जिले में हेपेटाइटिस की वायरल लोड की जांच की सुविधा नहीं है। जिले से मरीजों के नमूने जांच के लिए मेरठ भेजे जाते थे। मेरठ से रिपोर्ट देरी से आने के कारण मरीजों का इलाज भी देरी से शुरू होता था। मगर अब जल्द ही जिले में ही वायरल लोड की जांच की सुविधा मिलनी शुरू हो जाएगी। जिला अस्पताल में तैयार कराई जा रही इंटीग्रेटेड लैब में पीपीपी मॉडल पर हेपेटाइटिस की वायरल लोड की जांच शुरू की जाएगी।
नोडल अधिकारी डॉ. दीपक कुमार ने बताया कि मरीज में हेपेटाइटिस की पुष्टि होने पर उसका नमूना मेरठ भेजा जाता था और रिपोर्ट आने पर मरीज का इलाज शुरू किया जाता था। जिला अस्पताल में वायरल लोड की जांच शुरु होने से मरीजों को फायदा मिलेगा।
विज्ञापन

- 82 मरीजों का चल रहा इलाज
डॉ. दीपक कुमार ने बताया कि जिले में हेपेटाइटिस बी के 22 और हेपेटाइटिस सी के 60 मरीजों का इलाज चल रहा है। अस्पताल में हेपेटाइटिस की वायरल लोड की जांच शुरु होने पर मरीजों को जल्द और बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें