लापता किशोरी की शीघ्र सकुशल बरामदगी की मांग उठाई
संवाद न्यूज एजेंसी
अमीनगर सराय। खिंदौड़ा गांव से लापता किशोरी की बरामदगी की मांग को लेकर सैनी समाज की पंचायत हुई। इसमें समाज के लोगों ने किशोरी की जल्द बरामदगी की मांग की। उन्होंने किशोरी की बरामदगी न होने पर विधानसभा चुनाव का बहिष्कार करने की चेतावनी दी।
खिंदौड़ा गांव की सैनी समाज की दसवीं की छात्रा बीती 29 जनवरी को लापता हो गई थी। परिजनों नेे सिंघावली अहीर थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था। छह दिन बीतने के बाद भी पुलिस किशोरी का सुराग नहीं लगा पाई है। समाज के लोगों की शुक्रवार को गांव के जहारवीर मंदिर में पंचायत हुई। इसमें समाज के लोगों ने किशोरी की जल्द बरामदगी की मांग की। उन्होंने ऐसा नहीं होने पर विधानसभा चुनाव का बहिष्कार करने की चेतावनी दी। पंचायत में पहुंचे थाना प्रभारी दीक्षित त्यागी ने किशोरी की जल्द बरामदगी का आश्वासन दिया। पंचायत में बीर सिंह, तेजपाल, सोबीर राणा, ब्रह्मपाल, विक्रम, जगबीर, मोहित सोलंकी, विजयपाल, कृपाल सैनी, सुनील, राजबीर सहित समाज के अन्य लोग मौजूद रहे।