फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क के किनारे नाला टूटने से लोगों को हो रही परेशानी, बरसात में घरों में भर जाता है पानी

विज्ञापन
मेरठ बागपत मार्ग पर क्षतिग्रस्त हुआ नाला - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
सड़क के किनारे नाला टूटने से ग्रामीण परेशान
विज्ञापन

अग्रवाल मंडी टटीरी। कस्बे में मेरठ-बागपत मार्ग पर रेलवे फाटक से टटीरी पुलिया तक सड़क के दोनों ओर बनाए गए नाले टूट गए है। जिससे लोगों को आने जाने में परेशानी हो रही है। इसके अलावा पानी की निकासी नहीं होने के कारण हल्की बारिश होने पर पानी दुकान और मकानों में भर जाता है। उन्होंने नगर पंचायत से नाले का निर्माण कराने की मांग की है।
विज्ञापन

कस्बा निवासी संतराम गुप्ता का कहना है कि नाला टूटा पड़ा है। नाले की सफाई भी नही कराई जा रही है। हल्की सी बारिश होते ही दुकान में पानी भर जाता है। नाले की जल्द मरम्मत होनी चाहिए। मुकेश कुमार उर्फ मुक्ति का कहना है कि यहां पर नाला पूरी तरह से ध्वस्त हो गया है। नाले में गिरकर आए दिन बालक चोटिल हो रहे हैं। नगर पंचायत में कोई सुनवाई नही कर रहा है। डॉ सुरेश मोगा का कहना है कि सड़क निर्माण के कारण नाले में गंदगी भरी पड़ी है। पानी की निकासी नहीं होने के कारण उनके मकान की दीवारों में पानी जा रहा है, जिससे कभी भी हादसा हो सकता है। नगर पंचायत चेयरमैन डॉ. विनोद कुमार का कहना है कि इस बारे में कंपनी के अधिकारियों से बात हुई है। उन्होंने बताया कि नाले का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया है। स्वीकृति मिलने पर नाले का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें